business

Maruti Victoris Aurum लॉन्च, 28KM माइलेज वाली इस SUV की जानें कीमत

नई दिल्ली
मारुति सुजुकी ने अपनी दमदार एसयूवी विक्टोरिस का नया एडिशन लॉन्च किया है. कंपनी ने कार के एक साल पूरे होने पर इस एडिशन को लॉन्च किया है. हम बात कर रहे हैं मारुति सुजुकी विक्टोरिस ऑरम एडिशन (Maruti Suzuki Victoris Aurum Edition) की, जो कार का एनिवर्सरी एडिशन है। 


इस मॉडल को टेक-सैवी और ज्यादा फीचर्स चाहने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है. मारुति सुजुकी विक्टोरिस ने लॉन्च के एक साल के अंदर ही 1 लाख और 1.5 लाख यूनिट्स की सेल्स का माइलस्टोन पार कर लिया है. जिसे सेलिब्रेट करने के लिए कंपनी ने इस एडिशन को लॉन्च किया है। 

ऑरम शब्द लैटिन भाषा का है, जिसका मतलब सोना (गोल्ड) होता है. कंपनी ने इस शब्द को कार की गोल्डेन सक्सेस को दिखाने के लिए चुना है. कार का नया एडिशन हाइब्रिड वर्जन के साथ एक किट के रूप में आता है. आइए जानते हैं इस कार में क्या कुछ खास मिलेगा। 

कितनी है कीमत?
ऑरम एडिशन एक्सेसरीज किट का हिस्सा है. इस किट के लिए कंज्यूमर्स को 22,990 रुपये खर्च करने होंगे. वैसे तो मारुति विक्टोरिस की कीमतें 10.49 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती हैं. लेकिन इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड अवतार की कीमत 16.42 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है और 19.98 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है. कंपनी ने साफ किया है कि इस एडिशन को यंग कस्टमर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो टेक्नोलॉजी एडॉप्ट करना चाहते हैं। 

इस कार में यूनिक डिजाइन थीम देखने को मिलेगी. कार के ओवरऑल लुक में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यहां आपको अंतर कलर और कॉपर कलर के इंस्टर्स का देखने को मिलेगा. कार के फ्रंट, साइड, रियर स्किड प्लेट डिजाइन और व्हील आर्च पर कॉपर कलर का वर्क दिखेगा। 

क्या है कार में खास?
इसके अलावा फ्रंट ग्रिल, फेंडर, बंपर, बॉडी साइड मोल्डिंग और डोर वाइजर पर क्रोम एक्सेसरीज मिलेंगी. कार में 3डी कैबिन मैट, 3डी बूट मैट और रियर ट्रंक गार्ड दिया गया है. कार के इंजन और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

कार के हाइब्रिड अवतार में 1.5 लीटर का इंजन मिलता है, जो 116 बीएचपी (हाइब्रिड सेटअप के साथ) तक की पावर ऑफर करता है. इसमें ई-सीवीटी ट्रांसमिशन मिलता है. कार फ्रंट व्हील ड्राइव है जिसका एआरएआई क्लेम्ड माइलेज 28.65 किलोमीटर प्रति लीटर का है. इस कार को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। 

News Desk

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today