Big StoryCity

मधु कारकेल ह्यूमन राइट्स अवार्ड से सम्मानित

जांजगीर-चांपा। राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य  स्तरीय सम्मेलन अंबेडकर भवन चांपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.रणधीर कुमार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। इसमें प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल व मंचस्थ अतिथियों की उपस्थिति में मुख्य अतिथि के कर कमलों से विविध क्षेत्रों में उपलब्धि परक कार्यों के फलस्वरूप मधु कारकेल को ह्यूमन राइट्स अवार्ड  से प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह, डायरी से सम्मानित किया गया। इनके सम्मानित होने पर अमोलक सिंह प्रदेश सलाहकार ,जिलाध्यक्ष विष्णुवतार कश्यप,केएन साहू प्रदेश पदाधिकारी,जिला सरक्षक विजय प्रधान, लीगल एडवाइजर विद्या राठौर, जितेंद्र पटेल,ललित बरेठ,हेमंत यादव,चैत नारायण साहू,विजय यादव, बोधी राम साहू, ,देवेंद्र बरेठ सहित प्रशंसकों ने प्रसन्नता जाहिर की है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button