CityRAIPUR

कृषि महाविद्यालय, रायपुर की एनसीसी कैडेट सानंदा शोविता को मुख्यमंत्री सर्वश्रेष्ठ कैडेट पुरस्कार

रायपुर, 29 जुलाई 2026। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय, रायपुर की छात्रा एवं 8 सीजी गर्ल्स बटालियन (एनसीसी) की कैडेट सुश्री सानंदा शोविता का चयन वर्ष 2025-26 के लिए मुख्यमंत्री सर्वश्रेष्ठ सीनियर विंग (SW) कैडेट पुरस्कार हेतु किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान एनसीसी में उत्कृष्ट नेतृत्व, अनुशासन, प्रशिक्षण, सामाजिक सेवा तथा उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रतिवर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेटों एवं एनसीसी अधिकारियों को मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री एवं एनसीसी दिवस नगद पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। 8 सीजी गर्ल्स बटालियन, एनसीसी, रायपुर द्वारा जारी चयन सूची में कृषि महाविद्यालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की कैडेट सुश्री सानंदा शोविता का चयन मुख्यमंत्री सर्वश्रेष्ठ एसडी/सडब्ल्यू कैडेट पुरस्कार के लिए किया गया है। इस पुरस्कार के अंतर्गत उन्हें रू. 25,000 की नगद राशि एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा। कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल ने सुश्री सानंदा को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button