June 10, 2026

आकाशीय बिजली का कहर : एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

0
आकाशीय बिजली का कहर : एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

घरघोड़ा में मुरली तालाब के पास हुई दर्दनाक घटना, नगर में मातम का माहौल



घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। घरघोड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ, जहाँ आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग 5 से 6 बजे के बीच घरघोड़ा नगर के अंबेडकर नगर वार्ड क्रमांक 4 निवासी संजय भारद्वाज (30 वर्ष), पिता स्व. गंगाधर भारद्वाज की मुरली तालाब के पास आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथ मौजूद अनिल उरांव गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तत्काल घरघोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक आई तेज गर्जना और बिजली कड़कने के बाद दोनों युवक इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *