Big StorySports

एशियाई खेल : भारत ने जापान को 4-2 से हराया

हांगझोउ। युवा स्ट्राइकर अभिषेक के दो गोल की मदद से भारत ने गुरुवार को यहां गत चैंपियन को जापान को 4-2 से हराकर अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की तथा एशियाई खेलों की पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। अभिषेक (13वें, 48वें मिनट) ने दो मैदानी गोल किए। भारत की तरफ से अन्य गोल मंदीप सिंह (24वें) और अमित रोहिदास (34वें) ने किए। जापान ने चौथे और अंतिम क्वार्टर के अंतिम पांच मिनट में वापसी की तथा जेनकी मितानी (57वें) और रयोसी काटो (60वें) के गोल की मदद से हार का अंतर कम किया। भारत पूल ए के अपने अगले मैच में शनिवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करेगा। विश्व रैंकिंग में तीसरे नंबर की टीम भारत ने जापान के खिलाफ शुरू से ही दबदबा बनाए रखा तथा मैच में अधिकतर समय गेंद को अपने नियंत्रण में रखा। जापान की टीम टुकड़ों में ही अच्छा प्रदर्शन कर पाई।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button