kankerState

कोसरिया गांड़ा समाज ने किया समाज के शिक्षकों को सम्मानित

दुर्गूकोंदल। कोसरिया गांड़ा समाज प्रांतीय संगठन लगातार समाज में शिक्षा को बढ़ावा दे रही है। इसलिए शिक्षा महत्वपूर्ण कार्य जुटे समाज के शिक्षकों को सम्मानित किया। कोसरिया गांड़ा समाज लगातार समाज को शिक्षा से जोड़ने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इसी उद्देश्य शिक्षकों सम्मानित किया। और शिक्षकों को आह्वान भी किया है। शिक्षकीय कार्य और समय पूरा करने के उपरांत समाज के बच्चों को भी शिक्षा के लिए प्रेरित करने, मार्गदर्शन करने को कहा है। गांड़ा समाज ने 14शिक्षकों को सम्मानित किया। इसमें कुछ ऐसे शिक्षक हैं, जो प्रदेश, जिला, ब्लाक और क्षेत्र के पदाधिकारी हैं। जो स्कूल में शिक्षा भी दे रहे हैं। और इसके अलावा समाज के प्रदेश पदाधिकारी, जिला, क्षेत्र के पदाधिकारी भी हैं। और सामाजिक उत्थान के लिए भी कार्य कर रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूईया सोनवानी ने कहा कि शिक्षक स्कूल के साथ साथ हमारे समाज के मुख्य पदों में रहकर अपनी अमूल्य योगदान दे रहे हैं। इनका सम्मान करना हमारे गर्व की बात है। पढ़े लिखे और नौकरी पेशे से जुड़े लोग समाज उत्थान में आगे आएं। आप सबका स्वागत है। पर समाज में बुलावा और आमंत्रण का इंतजार ना करें। आज सूचना तंत्र, प्रचार प्रसार के साधन हैं। सबके पास मोबाइल है। ग्रुप के माध्यम सूचना मिलते ही आयें। आप समझें की आपकी एक कीमती पल समाज ऊंचे पायदान पर पहुंचा सकता है। पूर्व प्रदेश सचिव और व्याख्याता रमेश कुलदीप ने कहा 20वर्षों से कोसरिया गांड़ा समाज के पदाधिकारी रहा हूं। और समाज को दिशा देने का कार्य किया। पेशे हायर सेकेण्डरी स्कूल का व्याख्याता हूं। मैंने नि:स्वार्थ समाज की सेवा किया। पर आज मुझे गर्व हुआ। मेरे कोसरिया गांड़ा समाज ने मुझे सम्मानित किया है । मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं । समाज में शिक्षा को बढ़ावा मिले। बच्चों सतत् मार्गदर्शन करता रहूंगा। व्याख्याता और समाज के जिला अध्यक्ष ईश्वर टांडिया, प्रधानपाठक और समाज के जिला अध्यक्ष धन्नूराम बघेल ने कहा हम सरकारी शिक्षक की नौकरी कर परिवार के लिए समूचित संसाधन जुटाते हैं। ये हमारा परिवारिक दायित्व है। लेकिन हम कोसरिया गांड़ा समाज के मंच आकर जो समय सामाजिक विकास के लिए देते हैं। अमूल्य है। हम शिक्षित हैं, इसलिए हमारी सामाजिक दायित्व भी है, कि हम समाज के उन्नति के लिए कार्य करें। आज समाज ने हमें सम्मानित किया। और समाज सम्मानित कर हमारे एनर्जी दुगुना बढ़ा दिया है। शिक्षक पन्नालाल सोनवानी, रोहित बघेल, रमेश टांडिया, दयालू मरकाम ने कहा कि समाज में शिक्षा को सर्वोपरि माना जाये। समाज में शिक्षा को बढ़ा मिला तो समझ लें। हमारी समाज की कदम मजबूत होगी। इन्होंने कोसरिया गांड़ा समाज के बच्चों के लिए आश्रम छात्रावास और एकलव्य आदर्श विद्यालय में सीट आरक्षित कर अधिक से अधिक प्रवेश दिलाने की मांग रखने की सुझाव दिये। इन्होंने कहा कि समाज ने हमें सम्मानित किया। हम समाज के ऋणि है। इस समाज में जन्म लिये हैं। शिक्षक की नौकरी कर रहे हैं। आज समाज के मंच से जो सम्मान मिला। हम दृढ़ संकल्पित हैं, कि हम स्कूल के साथ समाज में भी शिक्षा का अलख जगायेंगे। शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में प्रदेश सचिव आनंद माहवे, प्रदेश कोषाध्यक्ष लीला प्रसाद कुलदीप, मोहला मानपुर जिलाध्यक्ष कलाराम कुलदीप, क्षेत्र अध्यक्ष बासला संतलाल बघेल, वासुदेव बघेल, श्याम कचलाम, दीपक टांडिया, बसंत बघेल, शिवलाल टांडिया, प्रीतम, महेश टांडिया, गौतम उयके, दाऊलाल सोनवानी, आरआर बैस सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में बासला कन्या आश्रम के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। जिसे कोसरिया गांड़ा समाज के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने नगद राशि से पुरस्कृत किया।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today