kanker

नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को पखांजूर पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांकेर। नाबालिग का अपहरण कर उससे अनाचार करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफतार किया है। पुलिस के अनुसार 25.अगस्त 2024 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया की इसकी नाबालिक पुत्री 25 अगस्त की शाम करीब 07.30 बजे घर से बिना बताये कही चली गई है प्रार्थी को संदेह है कि इसकी पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना पखांजूर में गुम इंसान क्र. 19/24 एवं अपराध क्रमांक 160/24 धारा 137(2) बीएनएस. कायम कर जाँच पता तलाश में लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर इंदिरा कल्याण ऐलेसेला के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर प्रशांत शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पखांजूर रवि कुमार कुजुर तथा थाना प्रभारी पखांजूर निरीक्षक लक्ष्मण केंवट के मार्गदर्शन में अपृहता की पतासाजी हेतु टीम गठित कर संदेही के मोबाईल लोकेशन के आधार पर रवाना किया गया था जो ग्राम मथुरानगर 216 थाना मुलेचरा जिला गढ़चिरौली महाराष्ट्र पहुंचकर अपहृता को दस्तायाब कर संदेही के साथ थाना लाया गया। पूछताछ करने पर पीडिता द्वारा आरोपी शिशिर सयाल पिता सुभाष सयाल उम्र 23 वर्ष साकिन मथुरानगर 216 थाना मुलचेरा जिला गढ़चिरौली द्वारा नाबालिक जानते हुए भी जबरदस्ती कई बार शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया है बताने पर प्रकरण में धारा 87, 64 (2) (ड) बीएनएस, 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई है। संदेही शिशिर सयाल को पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबुल करने से आरोपी शिशिर सयाल पिता सुभाष सयाल उम्र 23 वर्ष साकिन मथुरानगर 216 थाना मुलचेरा जिला गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। अपृहता एवं अपहरणकर्ता की पतासाजी करने में निरीक्षक लक्ष्मण केंवट, सउनि. सोनराज सूर्यवंशी, म.आर. 170 अगसिया कोड़ोपी, गो.सै. इन्द्रजीत विश्वास का योगदान रहा।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button