National

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइटों से बढ़ेगी रोशनी….

रायपुर: वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री तथा नगर विधायक श्री लखन लाल देवांगन और महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने सीएसईबी चौक पर जिला खनिज न्यास मद से 16.15 लाख रुपये की लागत से निर्मित वेटिंग शेड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर नगर निगम के तीन प्रमुख मार्गों पर स्थापित 195 नवीन स्ट्रीट लाइटों का भी लोकार्पण किया गया। इन सुविधाओं से नागरिकों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और सार्वजनिक स्थलों पर बेहतर रोशनी एवं सुरक्षा सुनिश्चित होगी।


वेटिंग शेड के लोकार्पण अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि शहरवासियों की सुविधा और सुलभता को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। सीएसईबी चौक पर सिग्नल के दौरान इंतजार करने वाले लोगों को अब तेज धूप और बारिश से राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि चौक के दूसरी ओर भी वेटिंग शेड का निर्माण जल्द पूरा किया जाएगा।

यात्रियों की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय का निर्माण भी शीघ्र पूर्ण होगा। सीएसईबी चौक को व्यवस्थित और सुसज्जित बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। जिला खनिज न्यास मद से शहरवासियों की सुविधाओं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि विकास कार्यों का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचे।महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि शहर के वार्डों में छोटे-बड़े विकास कार्यों के साथ मुख्य मार्गों के डामरीकरण सहित विभिन्न कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। शहरवासियों की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने से मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।

कोरबा : सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइटों से बढ़ेगी रोशनी

तीन प्रमुख मार्गों पर 195 नवीन स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य और महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में नगर निगम के तीन प्रमुख मार्गों पर स्थापित नवीन स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण किया गया। इनमें राताखार मुख्य मार्ग से पुराने पुल होते हुए मुक्तिधाम तक 44 स्ट्रीट लाइटें, वार्ड क्रमांक 51 एवं 52 में रामनगर चौक से सिपेट होते हुए अयोध्यापुरी तक 80 स्ट्रीट लाइटें तथा वार्ड क्रमांक 58 के सरदार वल्लभभाई पटेल नगर में जमनीपाली पेट्रोल पंप चौक से कॉरपोरेशन साइट प्रधानमंत्री आवास तक 71 एलईडी स्ट्रीट लाइटें शामिल हैं। रामनगर-अयोध्यापुरी मार्ग पर स्ट्रीट लाइट कार्य की लागत 25.50 लाख रुपये तथा जमनीपाली मार्ग पर कार्य की लागत 25.25 लाख रुपये है।

इस अवसर पर पार्षद श्री लक्ष्मण श्रीवास, एमआईसी सदस्य श्री नरेंद्र देवांगन, श्री हीतानंद अग्रवाल, पार्षद श्री राम कुमार साहू, श्री मथुरा चंद्रा, श्री मुकुंद कंवर, श्री प्रफुल्ल तिवारी, श्री योगेश मिश्रा, श्री वैभव शर्मा, श्री विजय गुप्ता, श्री राजेश राठौर, श्री मनोज लहरे, पार्षद श्री सरोज शांडिल्य, श्री परमिंदर सिंह, श्री अजय चंद्रा, पार्षद श्री फिरथ साहू, एल्डरमैन श्री ईश्वर साहू, श्री रवि चंदेल, श्री अंजय अग्रवाल, श्री किशोर साहू, श्री आशीष अग्रवाल, श्री संजय कुर्मवंशी सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

News Desk

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today