Big StoryNational

भारतीय महिला कम्पाउंड तीरंदाजी टीम ने वर्ल्ड कप में लगाई स्वर्ण पदकों की हैट्रिक

अंताल्या। भारतीय तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर की कम्पाउंड महिला टीम ने इस सत्र में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को यहां तीसरे चरण में एस्टोनिया पर जीत से विश्व कप में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाई। शीर्ष वरीयता प्राप्त इस तिकड़ी ने यहां एकतरफा फाइनल में एस्टोनिया की लिसेल जाटमा, मीरी मैरिटा पास और मैरिस टेट्समैन को 232-229 से हराया। भारत की महिला कम्पाउंड टीम ने अप्रैल में शंघाई और और मई में येचियोन में क्रमशः विश्व कप के पहले चरण और दूसरे चरण के स्वर्ण पदक जीते थे। इस तरह टीम इस सत्र में अपराजेय रही है। रिकर्व वर्ग में अंकिता भकत और धीरज बोम्मादेवरा भी दो पदकों की दौड़ में हैं क्योंकि दोनों व्यक्तिगत सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
साल का तीसरा और लगातार चौथा गोल्ड
भारतीय विमेंस टीम का कंपाउंड में वर्ल्ड कप में यह लगातार चौथा गोल्ड है। इससे पहले ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर ने इस साल के तीन वर्ल्ड कप में गोल्ड जीतने से पहले पिछले साल पेरिस में हुए चौथे वर्ल्ड कप में भी गोल्ड जीता था। वहीं भारतीय टीम की वर्ल्ड कप में यह लगातार 13वीं जीत है। भारतीय टीम 2023 मेडेलिन वर्ल्ड कप से एक भी मैच नहीं हारी है। मेडेलिन वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button