Big StoryState

आप पार्टी के आधा दर्जन पूर्व पदाधिकारी समर्थकों सहित भाजपा में शामिल

रायपुर। प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले अब भाजपा में शामिल होने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अन्य भाजपा नेताओं के सामने आप पार्टी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले आनंद प्रकाश मिरी सहित 8 पदाधिकारियों ने अपने करीब तीन सौ समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। इसी के साथ 17 पूर्व सैनिकों और अखंड लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष विनोद पटेल ने अपने पदाधिकारियों और सैकड़ों सदस्यों के साथ भाजपा में प्रवेश किया। आप पार्टी के पूर्व अध्यक्ष कोमल हूपेंडी ने भाजपा में प्रवेश को लेकर कहा- अभी जाना तय नहीं है। समर्थकों से चर्चा के बाद फैसला करूंगा। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा प्रवेश कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिरी, पूर्व उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, आप यूथ विंग के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रविंद सिंह, ओबीसी प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष कमलकांत साहू, पूर्व प्रदेश सचिव विशाल केलकर के साथ धरम भार्गव, संतोष यदु, संजय गबले और उनके समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ली।



साय बोले- भाजपा को मिलेगी 400 सीटें
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर भाजपा में प्रवेश करने वालों का स्वागत करते हुए कहा, आज एक साथ कई पार्टियों से और पूर्व सैनिकों ने भाजपा में प्रवेश किया है। उन्होंने कहा, आप लोगों ने भाजपा में विश्वास में किया है, तो हम भी भरोसा दिलाते हैं कि आपके सुख दुख में पार्टी हमेशा खड़ी रहेगी। श्री साय ने कहा, इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 सीटों से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने में सफल होगी।
माथुर बोले-11 सीटें जीतकर देंगे
भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा, हमने जिस तरह से विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत प्राप्त की है, ठीक उसी तरह से इस बार लोकसभा के चुनाव में 11 की 11 सीटें जीतकर अपने प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ से 11 कमल फूल भेजेंगे। श्री माथुर ने कहा, राम भाजपा के नहीं, बल्कि पूरे विश्व के राम हैं। जिन्होंने राम का अपमान किया है, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि इस बार हम 400 नहीं, बल्कि उसके पार जाएंगे। छत्तीसगढ़ में 2023 में इतिहास बदला है, लोकसभा चुनाव में नया इतिहास लिखा जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, चुन्नी लाल साहू, भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button