June 11, 2026

चारामा नगर मे भव्य संगीतमय भागवत कथा का आयोजन

0
चारामा नगर मे भव्य संगीतमय भागवत कथा का आयोजन

चारामा। नगर पंचायत चारामा के मंडी मैदान में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का आयोजन श्री निर्मल सोनकर, सत्यभामा सोनकर अजय सोनकर, बिन्दा बाई सोनकर, के द्वारा आयोजित करवाया जा रहा है जिसके कथा व्यास पंडित भीम प्रसाद शर्मा जी कौदकेरा राजिम जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़ के मुखारविंद से सुनने को मिल रहा है कल के कार्यक्रम में रुक्मणी विवाह भव्य शानदार तरीके से विवाह का आयोजन किया गया। श्री कृष्ण भक्तों के साथ रासलीला रासलीला मनाया गया जिसमें डंडा नृत्य मटका फोड़ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 56 भोग प्रसाद परीक्षित निर्मल सोनकर सत्यभामा सोनकर द्वारा बनवाया गया एवं वार्ड वासी धर्मेंद्र देवांगन, दुर्गा प्रसाद देवांगन, सुरेंद्र देवांगन, नंदकिशोर गौतम पार्षद, खीर पूरी प्रसादी वितरण किया गया कार्यक्रम में नगर के सैकड़ो श्रद्धालु जन उपस्थित थे । इस अवसर पर भागवत प्रवचनकर्ता ग्राम गिरोला निवासी पंडित दाऊ लाल तिवारी जी भी उपस्थित हुए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *