Sports

INDvsWI, 2nd T20I: अर्धशतक जड़कर आउट हुए शिवम दुबे

तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है।



भारत को 10.3 ओवर में तीसरा झटका लगा। वॉल्श की गेंद पर शिमरोन हेटमायर ने शिवम दुबे का कैच लपका। दुबे 30 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों के साथ 54 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज ऋषभ पंत आए हैं।

भारत ने हैदराबाद में खेले गए पहले टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से मात दी थी। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब भारत दूसरे टी-20 को जीतकर इस सीरीज पर अजेय बढ़त बनाना चाहेगा।

7.57 PM: भारत का स्कोर 100 रन के पार हो गया है।

7.55 PM: भारत को 10.3 ओवर में तीसरा झटका लगा। वॉल्श की गेंद पर शिमरोन हेटमायर ने शिवम दुबे का कैच लपका। दुबे 30 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों के साथ 54 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज ऋषभ पंत आए हैं।

7.52 PM: भारत का स्कोर 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 93 रन है। शिवम दुबे 50 और विराट कोहली 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

7.50 PM: ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए ऑलराउंडर शिवम दुबे ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दुबे ने 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के जड़े।

7.42 PM: भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे की काफी आक्रामक खेल रहे हैं। वह अबतक 3 छक्के और 2 चौके भी जड़ चुके हैं।

7.40 PM: भारत का स्कोर 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 58 रन है। विराट कोहली 1 और शिवम दुबे 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। बता दें कि हैदराबाद में खेले गए पहले टी-20 में विराट कोहली ने नाबाद 94 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी।

7.35 PM: भारत को 7.4 ओवर में दूसरा झटका लगा। जेसन होल्डर की गेंद पर रोहित शर्मा बोल्ड हुए। रोहित 18 गेंदों में 2 चौकों के साथ 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस मैच में भी रोहित छक्का ना लगाकर 400 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज के रिकॉर्ड से चूक गए हैं। नए बल्लेबाज विराट कोहली आए हैं।

7.30 PM: भारत का स्कोर 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 42 रन है। रोहित शर्मा 16 गेंदों में 14 और शिवम दुबे 9 गेंदों में 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

7.20 PM: भारत ने 4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 7 और शिवम दुबे 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित शर्मा हैदराबाद 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस मैच में रोहित बड़ा स्कोर बनाकर टीम इंडिया को बेहतर शुरुआत देना चाहेंगे।

7.15 PM: भारत को 3.1 ओवर में पहला झटका लग गया है। खेरी पियरे की गेंद पर शिमरोन हेटमायर ने केएल राहुल का कैच लपका। केएल राहुल 11 गेंदों में एक चौके के साथ 11 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। केएल राहुल ने हैदराबाद में शानदार 62 रनों की पारी खेली थी। इस बार राहुल बडी़ पारी खेलने में नाकाम रहे। नए बल्लेबाज शिवम दुबे आए हैं।

7.10 PM: भारतीय ओपनर मैच की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपना रहे हैं, ताकि वेस्टइंडीज के सामने बड़ा लक्ष्य रखा जा सके। 2 ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 19 रन है। राहुल 7 और रोहित 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

7.05 PM: भारत का स्कोर 1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 12 रन है। रोहित 5 और राहुल 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

7.00 PM: खेल शुरू हो गया है। भारत की पारी का आगाज करने के लिए रोहित शर्मा और केएल राहुल क्रीज पर आ गए हैं। वेस्टइंडीज की तरफ से गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत शेल्डन कॉट्रेल कर रहे हैं।

6.35 PM: भारत की प्लेइंगXI: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल।

6.35 PM: वेस्टइंडीज की प्लेइंगXI: एविन लुईस, लेंडल सिमंस, ब्रेंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरन (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, खेरी पियरे, केसिरक विलियम्स, शेल्डन कॉट्रेल, हेडन वॉल्श जू।

6.30 PM: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button