Sports

ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद प्लेइंग इलेवन पर उठे सवाल, तीसरे टेस्ट में ग्रीन और इंग्लिस की हो सकती है वापसी

नई दिल्ली
साउथ अफ्रीका के हाथों टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में पारी और 31 रनों से हार झेलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पर सवाल खड़े हो गए हैं. कप्तान पैट कमिंस ने स्वीकार किया कि टीम मैनेजमेंट को अब प्लेइंग इलेवन पर नए सिरे से विचार करना होगा. 27 अक्टूबर से केपटाउन में शुरू होने वाले निर्णायक टेस्ट के लिए कैमरन ग्रीन और जोश इंग्लिस की उपलब्धता भी चयन को प्रभावित कर सकती है.


गकेबरहा टेस्ट मैच में फॉलोऑन खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 295 रनों पर सिमट गई. मार्नस लाबुशेन 39 रन बनाकर आउट हुए, जबकि निक मैडिनसन और ब्यू वेबस्टर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. मैडिनसन ने पहली पारी में शून्य और दूसरी इनिंग्स में आठ रन बनाए. वहीं वेबस्टर के बल्ले से 13 और 8 रन निकले.

लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को एक और मौका देने या उनकी जगह नए खिलाड़ियों को उतारने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन को फैसला करना होगा. कमिंस ने कहा, 'हमेशा यह चुनौती रहती है कि किसी खिलाड़ी को एक और मैच दिया जाए या बदलाव करने का यही सही समय है. अगले कुछ दिनों में इसी पर चर्चा होगी.'

उन्होंने यह भी बताया कि कैमरन ग्रीन और जोश इंग्लिस तीसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध हो सकते हैं. पैट कमिंस के मुताबिक, टीम कॉम्बिनेशन पर विचार करते समय दोनों खिलाड़ियों के नाम चर्चा में आएंगे.

पहला टेस्ट में कंगारुओं को मिली थी जीत
कंगारू टीम ने पहला टेस्ट 214 रनों से जीता था. उस मुकाबले में मैट रेनशॉ ने 10 साल बाद अपना पहला टेस्ट शतक लगाया, लेकिन पैट कमिंस ने माना कि टीम की बल्लेबाजी तब भी उम्मीद के मुताबिक नहीं थी. उन्होंने कहा, 'रेनशॉ ने डरबन में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन मुझे लगता है कि खासकर बल्लेबाजी में हम अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर नहीं थे. हमारे बल्लेबाजों की क्षमता और उनके अपने मानकों को देखते हुए, हम उम्मीद से कम रन बना रहे हैं.'

पैट कमिंस ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास केपटाउन टेस्ट से पहले तैयारी और अपनी गलतियों की समीक्षा करने के लिए कुछ दिन हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम अब निर्णायक मुकाबले में बेहतर बल्लेबाजी करना चाहेगी, ताकि सीरीज पर कब्जा किया सके.

News Desk

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button