Citypolitics

राहुल गांधी के खिलाफ झूठे एफआईआर भाजपा की खीझ : धनंजय सिंह ठाकुर

भाजपा के दबाव में गैर कानूनी कार्य पुलिस कर रही है : कांग्रेस



रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा के दबाव के में दर्ज झूठे एफआईआर कानून का माखौल उड़ाना है। भाजपा के दबाव में पुलिस गैर कानूनी काम कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के गाइड लाइन की अवहेलना है। एक ही राज्य में एक साथ कई थानों में झूठे आरोप के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराया जाना गैरकानूनी है। पुलिस को अपने ही प्रदेश के थानों से सामंजस्य नहीं है। क्या पुलिस को यह नहीं पता था कि उसी मामले में दूसरे थानों में भी एफआईआर दर्ज हुई है, बिना जांच के कैसे मुकदमा दर्ज किया गया, यह सरकार की बदनीयती है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सदन से लेकर सड़क तक आम जनता की आवाज को उठा रहे हैं। मोदी सरकार की गलत नीतियों का विरोध कर रहे हैं। राहुल गांधी के दबाव के चलते मोदी सरकार को 100 दिन में कई मामलों में यू-टर्न लेना पड़ा है। पूरे देश में राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ी है, नरेंद्र मोदी का ग्राफ गिरा है। मोदी सरकार की मनमानी पर रोक लगी है। इससे घबराए भाजपा के नेता राहुल गांधी की हत्या करने की धमकी दे रहे हैं, उनके जीभ काटने के लिए सुपारी दे रहे हैं। शहीद परिवार के बेटा राहुल गांधी को आतंकी बताने की कोशिश कर रहे हैं, भाजपा पूरी तरह से घबराई हुई है। अब भाजपा अपनी राज्य सरकारों का दुरूपयोग कर गलत मुकदमें दर्ज करवा रही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 2014 के बाद भाजपा शासित राज्यों में षडयंत्र पूर्वक कांग्रेस नेताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराये जा रहे हैं। मोदी सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके कांग्रेस नेताओं पर फर्जी मामले दर्ज करवा रही है। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है। पुलिस के अधिकारी माननीय न्यायालय के निर्देशों का पालन करें। राजनीतिक दल के दबाव में काम न करें, सरकार आती और जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button