Big StoryEntertainmentNational

जमानत मिलने के बाद भी जेल में ही गुजारनी पड़ी रात, सुबह-सुबह रिहा हुए अल्लू अर्जुन

नई दिल्ली। हैदराबाद में हुए पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान महिला की मौत के मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन जेल से रिहा हो गए हैं। पूरी रात जेल में रहने के बाद आखिरकार अल्लू अर्जुन आज 14 दिसंबर को सुबह तकरीबन 6:40 बजे रिहा कर दिया गया। रिहा होने के बाद उन्हें लेने अभिनेता के पिता और ससुर  हैदराबाद के चंचलगुडा सेंट्रल जेल पहुंचे। अल्लू अर्जुन को कल ही इस मामले में जमानत मिल गई थी, इसके बावजूद उन्हें अपनी रात जेल में ही गुजारनी पड़ी। 

अल्लू अर्जुन को कल ही इस मामले में जमानत मिल गई थी, लेकिन इसके बाद भी उन्हें रात जेल में ही गुजारनी पड़ी। अभिनेता की जेल से रिहाई के बाद अब उनके फैंस और दर्शक खुश नजर आ रहे हैं।



दरअसल, रात में कथित तौर पर कहा गया कि जमानत के आदेश की प्रतियां ऑनलाइन अपलोड नहीं होने के कारण अल्लू अर्जुन की रिहाई नहीं हो सकी। अधिकारियों ने उनके रहने के लिए क्लास-1 बैरक तैयार किया था। हालांकि, कल रात जब यह खबर सामने आई कि रात में अल्लू अर्जुन की रिहाई नहीं हो सकेगी, तब एक्टर के फैंस का गुस्सा नजर आने लगा। लोग चंचलगुडा जेल के बाहर इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अल्लू अर्जुन को शुक्रवार यानि कल 13  दिसंबर को उनके घर से दोपहर 12 बजे गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 4 बजे उन्हें लोकल कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया। इसके बाद एक्टर ने हाईकोर्ट में अपील की थी। 5 बजे तेलंगाना हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। लेकिन पुलिस ने जिस तरह अल्लू अर्जुन को उनके घर से गिरफ्तार किया इस पर अभिनेता ने आपत्ति जताते हुए कई सवाल उठाए। तो गिरफ्तारी के तरीके से अल्लू अर्जुन भी खुश दिखाई नहीं दिए। इसी से जुड़ा वीडियो भी सामने आया, जिसमें अल्लू अर्जुन लिफ्ट में जाते दिख रहे हैं, जहां पहले अल्लू ने प्लेन टी-शर्ट पहनी थी, बाद में वो हुडी पहने बाहर आए। जिस पर लिखा था- ‘फ्लावर नहीं फायर है’।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button