Big StoryCSCSSports

CCPL-2 : राजनांदगांव पैथर्स ने रायगढ़ लायंस को 7 विकेट से दी मात , अजय मंडल बने प्लेयर ऑफ द मैच

रायपुर। सीसीपीएल-2 के दूसरे दिन के पहले मैच राजनादगाव पैंथर्स और रायगढ़ लायंस के मध्य खेला गया। राजनादगांव पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया। जिसमें अजय मंडल की नाबाद 73 रन की पारी के बदौलत राजनांदगांव पैंथर्स ने रायगढ़ लायंस को 7 विकेट से हराया। रायगढ़ लायस ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 145 रन बनाये। रायगढ़ लायस की ओर से किवनूर सिंह छाबडा ने 33 गेंदों में 36 रनों की पारी खेलीं।उनके अतिरिक्त ऋषभ तिवारी ने 24 रन तथा शुभम अग्रवाल ने 18 रनों का योगदान दिया।



राजनादगाव पैंथर्स की ओर से कप्तान अजय मंडल तथा देव आदित्य सिंह ने 3-3 विकेट प्राप्तकिये । 146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजनांदगांव पैंथर्स की शुरुवात काफी खराब रहीं,पहले ही ओवर में उनके 2 विकेटों को पतन हो गया। परंतु उसके बाद कप्तान अजय मंडल की मैच जिताउ पारी की बदौलत राजनादगांव ने 16.5 ओवरों में 3 विकेट खोकर 146 रनों का लक्ष्यप्राप्त कर लिया। राजनादगांव की ओर से कप्तान अजय मंडल ने शानदार 73 रन नाबाद बनाये। उनके अतिरिक्त पवन परनाते ने भी नाबाद 40 रनों का योगदान दिया। रायगढ़ लायस की ओर से प्रवीण कुमार यादव ने 2 विकेट प्राप्त किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button