June 11, 2026

“एकल एक्सपो” का उप मुख्यमंत्री साव की धर्मपत्नी मीना साव ने किया उद्घाटन, आयोजन को सराहा

0
“एकल एक्सपो” का उप मुख्यमंत्री साव की धर्मपत्नी मीना साव ने किया उद्घाटन, आयोजन को सराहा

रायपुर। वन बंधु परिषद महिला समिति रायपुर चैप्टर द्वारा 21 व 22 अक्टूबर को समता कॉलोनी स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय एकल एक्सपो का उदघाटन उपमुख्यमंत्री अरुण साव की धर्मपत्नी मीना साव द्वारा किया गया, उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि एक्सपो से अर्जित होने वाली धन राशि को एकल विद्यालयों के माध्यम से वनवासीयो को लाभ पहुंचाया जाएगा।



वही प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता खंडेलवाल ने बताया की इस एक्सपो के माध्यम से स्वावलंबी महिलाओं को मंच प्रदान किया जा रहा है जिससे घर से लघु उद्योग संचालित करने वाले महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सके।

इस मौके पर एक्सपो में अध्यक्ष कांता सिंघानिया, उपाध्यक्ष अनिता खंडेलवाल, सचिव सरिता रेखानी, मीडिया प्रभारी कविता राठी, संध्या गुप्ता, मनीषा सिंघानिया, राजश्री गुप्ता, सविता गुप्ता, माला लम्बा, सुनीला अग्रवाल, गौरी अवधिया, पुजा छाबड़ा, सरिता सिंघानिया, त्रिवेणी अग्रवाल, सुनीता मोदी, अर्चना अग्रवाल, उमा चांदीरमणि, हर्षिता दीवान, पूजा, प्रीति शर्मा, शैल यदु, रेणुका, सुधा, बॉबी जैन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *