June 10, 2026

घरघोड़ा के दीपक अग्रवाल बने भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक

0
घरघोड़ा के दीपक अग्रवाल बने भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इसी क्रम में घरघोड़ा के युवा व्यवसायी दीपक अग्रवाल (सन्टू) को भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और व्यापारिक वर्ग में उत्साह का माहौल है।



दीपक अग्रवाल बचपन से ही भाजपा की विचारधारा से जुड़े रहे हैं और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं। वे जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान के विश्वसनीय सहयोगियों में माने जाते हैं। नई जिम्मेदारी के तहत वे सहकारिता, विपणन और कृषि से जुड़े मुद्दों में सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका निभाएंगे।

स्थानीय स्तर पर यह माना जा रहा है कि उनकी संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को विशेष रूप से कृषि प्रधान क्षेत्रों में मिलेगा। अपनी नियुक्ति पर दीपक अग्रवाल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *