Big StoryState

फंदे पर लटकी मिली दो बच्चों और मां की लाश



बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मां और दो बच्चों का शव फंदे पर मिलने से इलाके में हड़कम मच गया है। एक ही घर के तीन लोगों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना थाना गुरूर क्षेत्र की है।

दरअसल, प्रार्थी लिखन साहू निवासी ग्राम कोचेरा ने थाना गुरूर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज 2 फरवरी की सुबह 9 बजे पत्नि को लेकर अस्पताल गुरूर आया था। अस्पताल मे भर्ती कराने के बाद सामान लेने घर ग्राम कोचेरा करीबन 3 बजे पहुंचा। इस दौरान घर के सामने के दरवाजा अंदर से बंद था। बाहर से बहु हेमलता को काफी आवाज दिया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद पीछे दरवाजा बाडी तरफ से जाकर खिडकी तरफ से देखा तो परछी के छत के हुक मे साड़ी टुकडे से फांसी का फंदा लगाकर बहू का शव लटका हुआ था।

बगल के हुक बहू का पुत्र एवं पुत्री लटके हुए थे। पुलिस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस की अबतक के जांच मे मृतको का फांसी लगाकर मौत होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा कि किन परिस्थितियों में तीनों की मौत हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button