Big Storykanker

बसों में भीड़, बाजार में रौनक ; करू भात खाकर तिजहारिन रखेंगी व्रत


दुर्गुकोदल । जिले में एवं विकासखंड मुख्यालय दुगूकोदल सहित छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व तीज की तैयारी शुरू हो गई है। बस, ऑटो टैक्सी में भीड़ बढ़ गई और बाजार में रौनकता छाई हुई है। शहर से लेकर गांव-गांव तक तिजहारिनों में उत्साह है। तीजा मनाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके आ रहीं है। बीते सोमवार दो सितंबर को पोला पर्व था, अब इसके बाद तीजा को लेकर तैयारी जारी है। इस त्यौहार को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में उत्साह बना हुआ है। तिजहारिनों का आना-जाना लगा हुआ है, इसलिए बस व ऑटो टैक्सी में भीड़ चल रही है। स्थानीय बस स्टैंड में यात्रियों की भीड़ रही।
राखी त्योहार के बाद ही तीज त्योहार की शुरुआत छत्तीसगढ़ में शुरू हो जाती है। बीते सोमवार को पोला के पर्व में ठेठरी खुरमी और अन्य व्यंजनों की खुशबू फैली हुई है। मिट्टी से बने नादिया बैल पोरा और अन्य खिलौने के साथ ही पोला का त्योहार मना लिया गया। दूसरी ओर बहन बेटियों को मायके लाने ले जाने का क्रम भी शुरू हो गया। बहन-बेटी अपने मायके पहुंच कर 5 सितंबर को करू सब्जी भात खाकर निर्जला व्रत करेगी। दूसरे दिन यानी की 7 सितंबर को व्रत तोड़ेंगी। इसके बाद 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी की शुरुआत होगी और विघ्नहर्ता की प्रतिमा पंडाल और घर-घर में स्थापना की जाएगी। 8 सितंबर को ऋषि पंचमी मनाई जाएगी, फिर 11 दिनों के बाद 17 सितंबर को गणेश प्रतिमा का हवन पूजन व भोग भंडारे के बाद विसर्जन कार्यक्रम शुरू होगा। इस तरह से यह माह सितंबर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहार मय रहेगा। सितंबर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा होगी। 18 सितंबर से पितृपक्ष आरंभ होगा।
. शहर के बस स्टैंड में बुधवार को लोगों की भीड़ रही। तीज पर्व मनाने मायके जाने के लिए तिजहारिनों में उत्साह है।
त्योहारी सीजन: कपड़े, सराफा श्रृंगार दुकानों में ग्राहकी बढ़ी
अन्य वर्षों की तरह इस साल भी तीजा पर्व पर साड़ी खरीदने का सिलसिला जारी है। इसके अलावा सर्वाधिक भीड़ कपड़े तथा मनिहारी की दुकानों में देखी जा रही है। भीड़ के कारण बाजार में पूरी तरह से रौनकता छाई हुई है। तीजा से लेकर आने वाले 5 दिनों तक तिजहारिन कपड़ा खरीदने बाजार लगातार पहुंचते रहेंगे। दुकानदारों को भी काफी उम्मीद है कि इस तीज त्योहार के अवसर पर कपड़े गहने और मनिहारी सामान खरीदने के लिए ग्राहक दुकानों में पहुंचते रहेंगे।
महतारी वंदन की 7 वीं किस्त जारी होने से बैंकों में भीड़, सरकारी दफ्तरों में सूना
6 सितंबर को तीजा का त्योहार मनाने के लिए सभी वर्ग के लोग तैयारी में लगे हुए हैं। इधर, सरकारी दफ्तरों में फरियादियों की भीड़ घट गई। दूसरी ओर बाजार के साथ ही साथ बैंकों में ग्राहकों की भीड़ बुधवार को अधिक रही। अन्य दिनों की अपेक्षा एटीएम में भीड़ देखी गई। शहर के मुख्य मार्ग के साथ ही साथ पूरे बाजार में वाहनों के साथ ही ग्राहकों की भीड़ थी। महिलाओं के लिए अच्छी बात है कि तीजा तिहार से पहले महतारी वंदन योजना की 7वीं किश्त जारी कर दी गई है। इस योजना अंतर्गत विकासखंड दुर्गुकोदल के हितग्राहियों के खाते में एक हजार रुपए जारी किए गए हैं। बीते सोमवार को पोला पर्व के मौके पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम विष्णु देव साथ ने यह राशि जारी की थी।
यात्री अधिक होने से , आने-जाने वाली यात्री बसों में सवारियों की भीड़ बढ़ गई है, जिससे बस के फेरे भी बढ़ गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिन में सुबह जाकर शाम तक लौटने वाली यात्री बस सवारी ढोने में लगे हुए हैं। इस तरह से आंचल में आंचल में हर्षोल्लास के साथ तीजा का पर्व पति के लंबी आयु के लिए महिलाएं निर्जला व्रत रखती है जो कि छत्तीसगढ़ में तीजा पर्व का विशेषमहत्व हैं


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today