Big StoryNational

CR मुम्बई ने जीता 72 वीं अखिल भारतीय रेलवे कबड्डी चैंपियनशिप

72 वीं अखिल भारतीय रेलवे कबड्डी चैंपियनशिप पुरुष-2025


रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के अंतर्गत द.पू. म. रेलवे स्पोर्ट एसोसिएशन द्वारा दीपक कुमार गुप्ता मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व एवं श्री दिलीप सिंह वरिष्ठ सोप्र्ट्स ऑफिसर के मार्गदर्शन में मोतीबाग में बने नवनिर्मित इनडोर स्टेडियम में 72 वीं अखिल भारतीय रेलवे कबड्डी चैंपियनशिप (पुरुष) 2025 का आयोजन 17 से 20 जनवरी तक किया गया तथा उद्घाटन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता हाथों किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 16 जोन की टीमो ने भाग लिया। मैच में कुल 4 पुल थे और कुल 32 मैच खेले गए। सभी मैच सिंथेटिक मैट कोर्ट पर खेले जा रहे है। इस प्रतियोगिता में कुल 300 खिलाडियों ने खिलाड़ी भाग लिया। 72 वीं अखिल भारतीय रेलवे कबड्डी चैंपियनशिप के दौरान दिनांक 19-01-25 को अर्जुन पुरस्कार विजेता संजीव कुमार, राकेश कुमार, मंजीत छिल्लर, विश्वजीत पालिद और चयनकर्ता नीता दड़वे का डीआरएम गुप्ता द्वारा स्वागत किया गया। एशियाई खेलो के स्वर्ण विजेता सुनील कुमार, परवेश भैंसवाल, नितिन रावल, नितेश कुमार, और जूनियर इंडिया विश्व कप और दक्षिण एशियाई खेलों के खिलाड़ी भी उपस्थित थे। दिनांक 20 जनवरी को दोहपर 03.00 बजे पहला सेमिफिनल मैच NER-गोरखपुर बनाम CR-मुंबई के बीच तथा दूसर सेमी फाइनल मैच शाम 04.00 बजे ICF-चेन्नई बनाम NR-दिल्ली के बीच खेला गया । पहला सेमिफिनल मैच में टीम CR-मुंबई ने 14 (37-23) अंक से NER-गोरखपुर के विरुद्ध जीत हासिल किया । दूसर सेमी फाइनल मैच में ICF-चेन्नई ने NR-दिल्ली को 10 (35-25) अंक से NR-दिल्ली को हराकर फ़ाइनल मैच में खेलने का गौरव प्राप्त किया । 72 वीं अखिल भारतीय रेलवे कबड्डी चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मैच CR-मुंबई और ICF-चेन्नई के बीच खेला गया और इस फ़ाइनल मैच में CR-मुंबई ने ICF-चेन्नई के विरुद्ध 4 (44-40) अंक से जीत हासिल किया और इस मैच का स्कोर 4 (44-40) अंक रहा। उसके पूर्व फाइनल टीम के खिलाड़ियों का अतिथि से परिचय कराया गया। श्री तरुण प्रकाश-महाप्रबंधक–दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा श्रीमती मीनाक्षी शर्मा- अध्यक्षा सेक्रो,दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सम्मानीय अतिथि तथा डॉक्टर निर्मला गुप्ता-अध्यक्षा सेक्रो,दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपूर भी अतिथि रूप में उपस्थित रही । मंडल रेल प्रबंधक- दीपक कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कबड्डी को ग्रामीण खेल बताते हुए देश में कबड्डी बहुत प्रसिद्ध होने की बात कहा और इस दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन नागपुर द्वारा विभिन्न खेलो बढ़ावा देने एवं खेल प्रेमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश से समय-समय पर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन करता रहा है। इस के पूर्व वर्ष 2013 में आयोजित किया गया था और वर्ष 2024-25 में इंटर रेलवे फुटबॉल और कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। मैं आशा करता हूँ कि भविष्य में भी इस तरह के Tournament के आयोजन होते रहेगें । मैं सभी खिलाडीयों, आयोजकों और दर्शकों को धन्यवाद देता हूँ और आशा करता हूँ कि इस टूर्नामेंट के दौरान हमें न केवल रोमांचक मैच देखने को मिले बल्कि हम इस खेल के दौरान टीम वर्क, संयम और खेल भावना को भी महसूस किया। और न केवल खिलाड़ी बल्कि इस प्रतिगियोता के आयोजन से जुड़े सभी लोगों का अभिनंदन करता हूँ। तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक-दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अपने संबोधन में इस कबड्डी टूर्नामेंट के आयोजन में मुझे सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ इसके लिए मैं आप सबका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। मुझे पुरा विश्वास है कि प्रतियोगीता मे भाग लेने वाले सभी खिलाडीयों के हुनर व कौशल से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया होगा। उन्होंने आगे कहा कि कबड्डी खेल हमारे देश की विरासत का अभिन्न अंग है और इस तरह के आयोजन से इस की लोकप्रियता और अधिक बढ़ने में मददगार साबित होगा। श्री तरुण प्रकाश-महाप्रबंधक द्वारा विजेता टीम तथा उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्राफी प्रदान किया गया तथा टीम के खिलाडियों को बारी-बारी से पुरस्कार दिए गए। इसके साथ ही साथ तृतीय टीम NER-गोरखपुर व चतुर्थ टीमो NR-दिल्ली के लिए पुरस्कार दिए गए।

टूर्नामेंट के व्यक्तिगत पुरस्कार :

  1. बेस्ट रेडर ऑफ द टूर्नामेंट – श्री अजिंक्य पावर CR मुम्बई को लेप टॉप दिया गया
  2. बेस्ट कैचर ऑफ द टूर्नामेंट – श्री अभिनेश नटराजन चेन्नई ICF को 50 इंच एल ई डी टीवी प्रदान की गई
  3. बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – पंकज मोहिते CR मुंबई को इलेक्ट्रॉनिक बाइक प्रदान की गई

इस अवसर पर मुख्यालय के उच्च अधिकारीगण, नागपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक- जीवी जगताप एवं पीसी चंद्रिकपुरे, मुख्य परियिजना प्रबंधक-पीएम ए.के. सूर्यवंशी, मंडल सुरक्षा अधिकारी दीपचंद आर्य, वरिष्ठ खेल अधिकारी दिलीप सिंग, सहा. खेल अधिकारी- शशांक कुलश्रेष्ट सहित मंडल के विभागीय अधिकारी प्रमुखता से उपस्थित थे।

अंत में वरिष्ठ खेल अधिकारी-दिलीप सिंग ने इस खेल को और अधिक विशेष बनाने एवं गरिमामय उपस्थिति के लिए महाप्रबंधक और प्रतियोगिता के आयोजन के लिए मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त किया । सभी खिलाडियों/रेल कर्मियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं आशा करता हूँ कि भविष्य मे नागपुर मंडल इस तरह के और भी टूर्नामेंटों का आयोजन करता रहेगा और सभी का सहयोग मिलता रहेगा ।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today