Big StoryCSCSSports

कूच बिहार ट्रॉफी : विकल्प का शतक और धनंजय ने की शानदार गेंदबाजी, पहले दिन छत्तीसगढ़ को 246 रनों की बढ़त

रायपुर। बी सी सी आई द्वारा मेंस अंडर 19 कूच बिहार ट्रॉफी 2024 का आयोजन बुधवार से शुरू हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का पहला चार दिवसीय मैच (06 से 09 नवंबर) सेक्टर-10, भिलाई में हरियाणा अंडर 19 टीम के विरुद्ध खेला गया। छत्तीसगढ़ अंडर-19 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 81.3 ओवरों में 10 विकेट खोकर 269 रन बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से विकल्प तिवारी ने शानदार शतक लगाते हुये 132 रन बनाये, विकल्प ने प्रथम जाचक के साथ 81 रन तथा साहिल रजत शरीफ के साथ 75 रनों की साझेदारी की। प्रथम जाचक ने 43 रन तथा साहिल ने 38 रन बनायें। हरियाणा टीम की ओर से कनिष्क चौहान ने 5 विकेट एवं शम्मी ने 4 विकेट लिए। पहले दिन की समाप्ति तक हरियाणा ने 11 ओवर में 3 विकेट खोकर 23 रन बना लिये हैं। छत्तीसगढ़ की ओर से धनंजय नायक ने 3 विकेट प्राप्त किये। पहले दिन की समाप्ति तक छत्तीसगढ़ ने 246 रनों की बढ़त बना ली है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button