CityState

विदेश दौरे से 30 को लौटेंगे सीएम साय, स्वागत को यादगार बनाने की तैयारी

रायपुर। रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 30 अगस्त को विदेश दौरे से रायपुर लाैटेंगे। इसे लेकर रायपुर शहर जिला भाजपा ने तैयारी बैठक का आयोजन किया। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा, हम सबके लिए गौरव की बात है कि हमारे मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के विकास के संभावनाओं को तलाशने के लिए जापान गए थे। वहां से वे 30 अगस्त को रायपुर लौट रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा, विदेश दौरे के बाद राजधानी रायपुर आगमन पर मुख्यमंत्री के स्वागत हेतु पार्टी के हर मोर्चा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
बैठक में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व विधायक श्रीमती रजनी ताई उपासने के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि सभा में 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से पवित्र आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button