June 10, 2026

बीसीसीआई के ज्वाइंट सेक्रेटरी बने छत्तीसगढ़ के प्रभतेज सिंह भाटिया

0
बीसीसीआई के ज्वाइंट सेक्रेटरी बने छत्तीसगढ़ के प्रभतेज सिंह भाटिया

वार्षिक बैठक में नई कार्यकारणी का चुनाव : राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष, ए. रघुराम बने कोषाध्यक्ष



रायपुर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में छत्तीसगढ़ के प्रभतेज सिंह भाटिया का कद बढ़ गया है। उन्हें अब ज्वाइंट सेक्रेटरी की नई जिम्मेदारी मिल गई है। रविवार काे हुई वार्षिक बैठक में नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ है, जिसमें प्रभतेज को निविरोध चुना गया। श्री भाटिया इससे पहले बीसीसीआई में कोषाध्यक्ष थे। बता दें कि नई कार्यकारणी में मिथुन मन्हास को अध्यक्ष चुना गया है, वहीं राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष व देवजीत सैकिया को सचिव और प्रभतेज सिंह भाटिया को संयुक्त सचिव चुना गया है। बोर्ड में अब कोषाध्यक्ष ए. रघुराम भाट बने हैं। श्री भाटिया के संयुक्त सचिव बनने से अब एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में क्रिकेट को लेकर विकास की उम्मीद बढ़ गई है। कोषाध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को एक वनडे और टी-20 मैच का मौका रायपुर को मिला है, जो दिसंबर और जनवरी में खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *