gharghodaState

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ चुनाव: आशुतोष मिश्रा एग्जीक्यूटिव मेंबर निर्वाचित

रायगढ़घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के वर्ष 2026–2028 कार्यकाल के लिए संपन्न चुनाव में घरघोड़ा (रायगढ़) निवासी अधिवक्ता आशुतोष मिश्रा एग्जीक्यूटिव मेंबर पद पर निर्वाचित हुए हैं। 12 फरवरी को हुए मतदान और 13 फरवरी को हुई मतगणना में लगभग 86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।



एग्जीक्यूटिव मेंबर पद के लिए 19 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें सर्वाधिक मत पाने वाले 5 प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए। आशुतोष मिश्रा की जीत पर बिलासपुर और रायगढ़ जिले में खुशी का माहौल है।

लगभग 9 वर्षों से उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहे मिश्रा अधिवक्ता परिवार से हैं। उनके पिता श्री शंख देव मिश्रा वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी हैं, जो पिछले 38 वर्षों से अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं और क्षेत्र में सम्मानित पहचान रखते हैं। उनकी कार्यशैली, सक्रियता और साथियों के प्रति सहयोगी व्यवहार को उनकी जीत का प्रमुख आधार माना जा रहा है। नवगठित कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्षों का होगा।
बेहतर कार्यशैली बनी जीत का आधार

साथी अधिवक्ताओं के अनुसार आशुतोष मिश्रा ने अपने कार्यकाल के दौरान मेहनती, सहयोगी और अनुशासित अधिवक्ता के रूप में पहचान बनाई है। न्यायालयीन कार्यों में उनकी सक्रियता, साथियों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार और पेशेवर ईमानदारी के कारण उन्हें व्यापक समर्थन मिला, जो उनकी इस जीत का मुख्य आधार बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button