Big StoryCSCSSports

राेमांचक मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने झारखंड ने 36 रन से हराया

रायपुर। क्रिकेट एसोसियेशन ऑफ पोंडेचेरी द्वारा आयोजित सीनीयर मेंस इंटर स्टेट मल्टी डे क्रिकेट टुर्नामेंट 2024 मेंे छत्तीसगढ़ की टीम का तीसरा दो दिवसीय मैच 03 से 04 सितंबर को पोंडेचेरी में झारखंड के विरुद्ध खेला गया। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम ने यह मुकाबला 36 रनों से अपने नाम कर लिया।
इससे पहले छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 63.4 ओवरों में 10 विकेट खोकर 177 रन ही बनाये। छत्तीसगढ़ टीम की ओर से हर्ष साहु ने 59 रन तथा विजय यादव ने 57 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा छत्तीसगढ़ को खराब शुरुवात से उबारते हुये सम्मानजनक स्कोर तक पहुचाया। झारखंड की ओर से रिशव राज ने 4 विकेट तथा शमशाद अहमद ने 3 विकेट प्राप्त किये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड ने की पारी 46 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 141 रनबनाकर समाप्त हो गयी। झारखंड की ओर से कौनेन कुरैशी ने 37 तथा हिमांशु द्विवेदी ने 31 रनों कायोगदान दिया। वहीं छत्तीसगढ़ की ओर से प्रशांत साई पैकरा ने 4 विकेट, अरीन द्विवेदी तथा दिपक यादवने 2-2 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ़ ने मैच 36 रनों से जीत लिया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button