Big StoryState

छत्रपति शिवाजी महाराज ने मराठा समाज का सिर ऊंचा किया : पुरंदर मिश्रा

रायपुर। रायपुर के तात्यापारा चौक स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रतिमा के समक्ष 351वां राज्यभिषेक के अवसर पर मराठा समाज द्वारा आयोजित समरोह में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा सम्मिलित हुए। उन्होंने हिन्दू ह्रदय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रतिमा में माल्यार्पण कर उनको नमन किया। कहा कि हिन्दू धर्म, सनातन धर्म की किसी ने रक्षा की है तो वो वीर शिवाजी महाराज है, उनकी वीरता के कारण उन्हें भारत के महान राजाओं में से एक माना जाता है। यही वजह है कि उनके राज्याभिषेक के दिन को भी महाराष्ट्र समेत पूरे देश में याद किया जाता है। महाराष्ट्र में तो उनके राज्याभिषेक को एक उत्सव की तरह मनाया जाता है। वहीं, रायपुर में भी हर साल यह समारोह विशेष तौर पर धूमधाम से मनाया जाता है।



दरअसल, आज से 347 साल पहले आज ही के दिन यानी 6 जून 1674 को उनका राज्याभिषेक हुआ था। 1674 ई. में उन्होंने मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी। रायगढ़ में जब उनका राज्याभिषेक हुआ, तब उन्हें छत्रपति की उपाधि भी दी गई थी।
विधायक पुरन्दर मिश्रा ने प्रतिमा के आस – पास के स्थल को सौन्दर्यीकरण करने की घोषणा की। 19 फरवरी वीर मराठा शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर अवकाश के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष बात रखने की बात कही।
इस बीच महाराष्ट्र मंडल अध्यक्ष  अजय काले, मराठा युवा समाज अध्यक्ष लोकेश पवार, मराठा मित्र मंडल अध्यक्ष गुणवंत राव घाटगे,  प्रफुल्ल विश्वकर्मा,  हरिवल्लभ अग्रवाल, ध्रुव कुमार बांगरे (स्वर्णकार समाज), उधय रावले (वक्ता) विनोद देशमुख ( तेली समाज), एस एस ब्रम्हणकर, चेतन दंडवते सहित समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button