Big StoryCSCSSports

CCPL-2 : छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का रंगारंग आगाज

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) के द्वितीय संस्करण का आयोजन शुक्रवार 06 जून से 15 जून तक शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में किया जा रहा है। शुक्रवार 6 जुन को को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम के साथ शानदार शुरुआत हुआ। उद्घाटन समारोह में बाॅलीबुड की प्रसिद्ध पार्श्व गायीका शाल्मली खोलगडे ने अपनी शानदार प्रस्तुती से दर्शकों का मन मोह लिया।


उन्होने मैं परेशान, सौदा खरा खरा, झुमे जो पठान, हल्ला मचाये रे, बलम पीचकारी, हो गयी तेरी बल्ले बल्ले आदि गानों से दर्शकों का भरपुर मनोरंजन किया । इस अवसर पर खेल मंत्री टंक राम वर्मा , वाणीज्य कर ओपी चैधरी, विधायक किरण देव , गुरु खुशवंत साहेब जी, सीएससीएस डायरेक्टर बलदेव सिंह भाटीया, विजय शाह , शजुबीन शाह, प्रभतेज सिंह भाटीया एवं मुकुल तिवारी मुख्य रुप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का पहला मैच गत वर्ष की विजेता रायपुर रायनोस एवं बिलासपुर बुल्स के मध्य खेला गया।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button