State

भाजपा युवा मोर्चा का अनोखा विरोध प्रदर्शन, लोगों ने की प्रशंसा

धरसींवा। भाजपा युवा मोर्चा धरसींवा मंडल ने कल धरसींवा चरौदा मुख्य मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे के अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। जिसे देख कर जनता के बीच यह चर्चा का विषय बना रहा । सड़क पर आने जाने वाले लोगों ने भी इसकी खूब प्रशंसा की।


इन बड़े-बड़े गड्ढे में बारिश का पानी भरा हुआ है जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। विगत 3 महीने से क्षेत्र की जनता इस सड़क के कारण परेशान है बार-बार जनप्रतिनिधियों और प्रसाशन से शिकायत करने के बाद भी कोई काम नहीं हो रहा है। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गड्ढों के सामने पोस्टर लागए और इन गड्ढों में भरे पानी में उतरकर जबरदस्त प्रदर्शन किया।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button