Big StorySportsState

27 वें अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज आज

16 से 20 अक्टूबर तक होगा प्रतियोगिता का आयोजन



रायपुर। 27 वें अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 20 अक्टूबर तक किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंगलवार 15 अक्टूबर को वन बल प्रमुख वी. श्रीनिवास राव ने प्रेसवार्ता में आयोजन की जानकारी दी। प्रतियोगिता में देशभर से वन विभाग के करीब 2916 प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में कुल 23 खेल विधाओं की 300 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी, जो रायपुर के विभिन्न खेल मैदानों, स्पोर्ट्स क्लब और अन्य स्थलों पर होगी। यह आयोजन वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के साथ ही वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास है। खेल महोत्सव के उद्घाटन समारोह में आज भारत के टी-20 टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव व समापन समारोह में पेरिस ओलिंपिक 2024 में कांस्य पदक विजेता मनु भाकर की उपस्थिति रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button