kanker

जिला जेल में “स्पेशल फोकस ऑन अंडरट्रायल प्रिजनर्स” विषय पर शिविर का आयोजन

कांकेर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा “स्पेशल फोकस ऑन अंडरट्रायल प्रिजनर्स” के संबंध में आज जिला जेल कांकेर में शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री भास्कर मिश्र द्वारा जिला जेल कांकेर में स्थापित लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान उन्होंने बंदियों की समस्याएं और उनकी शिकायतों को सुना। जिन बंदियों के पास वकील नहीं था, उन्हें निःशुल्क वकील उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई। प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य बंदियों की समस्याओं को सुन उन्हें न्यायिक सहायता प्रदान करना है, जिससे जिला जेल में बंद बंदियों को न्यायिक सहायता मिलेगी और उनकी समस्याओं का समाधान होगा। निरीक्षण दौरान जिला जेल अधीक्षक श्री संदीप कश्यप, प्रतधारक अधिवक्ता श्री सागर गुप्ता उपस्थित रहे।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button