Big StoryState

56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए गए निर्णयों का CAIT ने किया स्वागत, कहा-विकसित भारत के संकल्प को मज़बूती प्रदान करेगा

रायपुर । 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए गए निर्णयों का कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) के नेशनल वाइस चेयरमैन अमर पारवानी सहित पूरी कैट की टीम ने स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया। कैट टीम ने कहा, वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन ने जिस दूरदर्शिता के साथ जीएसटी ढाँचे को सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में कदम उठाए हैं, वह निश्चित ही विकसित भारत के संकल्प को मज़बूती प्रदान करेगा।



जीएसटी स्लैब को सीमित कर केवल 5% और 18% करना व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए राहतकारी है। इससे न केवल अनुपालन आसान होगा बल्कि देशभर में Ease of Doing Business को नया आयाम मिलेगा।
इस ऐतिहासिक निर्णय से उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिलेगी और छोटे व्यापारियों की बिक्री बढ़ेगी।

एमएसएमई रजिस्ट्रेशन को मात्र 3 दिनों में पूरा करने का निर्णय छोटे एवं नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करेगा। यह कदम स्वदेशी अभियान को सशक्त करेगा और स्थानीय उद्योगों व कारीगरों को आगे बढ़ने का अवसर देगा।

आज भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। ऐसे समय में जीएसटी ढाँचे में यह सुधार देश की अर्थव्यवस्था को और गतिशील बनाएगा तथा व्यापारियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप खड़ा करेगा।

हमारा मानना है कि यह निर्णय उपभोक्ता, व्यापारी और सरकार – तीनों के लिए “विन-विन” स्थिति लेकर आएगा। आने वाले वर्षों में यह पहल भारत को न सिर्फ आत्मनिर्भर बनाएगी बल्कि उसे विश्व गुरु की दिशा में अग्रसर भी करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button