Big Storypolitics

पीएम मोदी को डिफाल्टर कह कर महंत ने राजनीतिक शुचिता की सारी हदें तोड़ दी है : शिवरतन शर्मा

रायपुर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का मानसिक संतुलन ठीक होने का नाम नहीं ले रहा है। पीएम मोदी के सिर फोड़ने वाले बयान के बाद फिर उन्होंने प्रधानमंत्री को लेकर अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया है। पीएम मोदी को डिफाल्टर कहकर महंत ने राजनीतिक शुचिता की सारी हदें तोड़ दी हैं। इसकी शिकायत के बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर उन पर एफआईआर दर्ज की गई है। एकात्म परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री शर्मा ने कहा, चुनाव आयोग की हिदायत के बाद भी श्री महंत और कांग्रेस पार्टी के नेता आए दिन पीएम मोदी को सिर फोड़ने, गाली देने सहित उनके व्यक्तिव को लेकर अशिष्ट भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा, इसके लिए चरणदास महंत आप कब माफी मांगेंगे? श्री शर्मा ने चरणदास महंत से सवाल पूछते हुए कहा, 2018 के चुनावी घोषणापत्र में कांग्रेस ने जो वादे किए थे, उसे पूरा नहीं किया तो क्या उसके लिए भूपेश बघेल को डिफाल्टर कहेंगे? क्या वादे पूरे नहीं करने के लिए चरणदास महंत सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को डिफाल्टर कहेंगे? क्या झूठे वादे करके सत्ता पाने वाली कांग्रेस पार्टी के नेताओं को चरणदास महंत डिफाल्टर कहेंगे? उन्होंने कहा, हाथ में गंगाजल लेकर सौगंध खाते हुए कांग्रेस ने शराबबंदी का वादा किया था, लेकिन पूरा नहीं किया।
इसके साथ ही बेसहारा महिलाओं को 500 रुपए पेंशन का वादा भी पूरा नहीं किया। जनता भी समझ चुकी है कि कांग्रेस झूठे जनघोषणा पत्र से पहले वोट लेती है, फिर सत्ता में आने के बाद लूट-खसोट और भ्रष्टाचार में जुट जाती है। प्रदेशवासियों के साथ धोखा करने वाली कांग्रेस पार्टी बहुत बड़ी धोखेबाज और डिफाल्टर है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button