Big StoryNational

हवस में अंधा 75 साल के बुजुर्ग ने 72 साल की पत्नी को मार डाला

अभनपुर। हवस में अंधा इंसान कब क्या कर जाए, ये कहा नहीं जा सकता है। कई बार ये सुनने में आया है कि हवस पूरी नहीं कर पाने पर मौत के घाट उतार दिया। ऐसा ही एक मामला अभनपुर से सामने आया है, जहां 75 साल के बुजुर्ग ने 72 साल की महिला को मौत के घाट उतार दिया। फिलहल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला सातपारा गांव का है, जहां रहने वाले बुजुर्ग ने अपनी 72 साल की पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बताया गया कि आरोपी ने देर रात पत्नी से संबंध बनाने की मांग की थी लेकिन मृतका ने इनकार कर दिया। पत्नी का सेक्स करने से मना करना बुजुर्ग को नागवार गुजरा और उसने फावड़े से सीने पर ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। ये पहला मामला नहीं है, जब सेक्स के लिए मना करने पर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा हो। पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जब पति ने सिर्फ सेक्स करने से मना करने पर मौत के घाट उतार दिया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button