Big StoryRAIPUR

उपचुनाव को लेकर भाजपा की एकात्म परिसर में हुई बैठक, विधायक मोतीलाल साहू को मिली जिम्मेदारी

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव की आगामी तैयारी को लेकर के एकात्म परिसर रायपुर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित अवश्यक बैठक ली गई। इस बैठक में रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू शािमल हुए। मोतीलाल साहू को पुरानी बस्ती मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। 


रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 23 अक्टूबर को शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के संयोजक शिवरतन शर्मा एवं श्यामबिहारी जायसवाल, संभाग प्रभारी सौरभ सिंह मौजूद थे।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button