Big StoryCity

प्रदेशभर में आज विभाजन विभीषिका पर भाजपा की गोष्ठी, रायपुर के कार्यक्रम में रहेंगे सीएम

डिप्टी सीएम विजय शर्मा बस्तर और अरुण साव कोरबा के कार्यक्रम में रहेंगे


रायपुर। प्रदेश भाजपा संगठन ने प्रदेश के हर जिले में बुधवार को विभाजन विभीषिका दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया है। राजधानी रायपुर के कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, फिल्म स्टार मुकेश खन्ना मुख्य वक्ता होंगे। प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा बस्तर और अरुण साव कोरबा के कार्यक्रम में रहेंगे।
एकात्म परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने बताया, सभी जिला मुख्यालयों में विभाजन विभीषिका दिवस का कार्यक्रम रखा गया है। विभाजन विभीषिका के दौरान की घटनाओं का चित्रण कर एलईडी के माध्यम से विभाजन विभीषिका के दृश्य दिखाए जाएंगे। विभाजन विभीषिका के दौरान लाहौर से अमृतसर पहुंची एक ट्रेन में हुई विभीषिका भी दिखाई जाएगी। श्री सिंहदेव ने बताया, प्रदेशभर में इस मौके पर संगोष्ठियां भी होंगी। इसमें देश की वर्तमान और भावी पीढ़ियों को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गईं यातनाओं और वेदना का स्मरण कराया जाएगा।

मंत्री, सांसद, विधायकों का भी जिम्मा तय
श्री सिंहदेव ने बताया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सुकमा में संगोष्ठी के मुख्य वक्ता होंगे। उनके साथ सुधीर पांडेय भी रहेंगे। इसी प्रकार रायपुर ग्रामीण में सांसद संतोष पांडेय व नंदन जैन, बलौदाबाजार में प्रदेश के मंत्री दयालदास बघेल व यशवंत जैन, गरियाबंद में प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा, महासमुंद में अजय चंद्राकर, धमतरी में सांसद विजय बघेल व आलोक ठाकुर, भिलाई में भूपेंद्र सिंग सवन्नी, दुर्ग में वित्त मंत्री ओपी चौधरी व राजा पांडेय, बेमेतरा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल व रजनीश सिंह, बालोद में संजय श्रीवास्तव, राजनांदगांव में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल व विधायक मोतीलाल साहू, मोहला-मानपुर-चौकी में रामजी भारती व विक्रांत सिंह, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में भरतलाल वर्मा व नीलू शर्मा, कवर्धा में जगन्नाथ पाणिग्रही, कांकेर में वन मंत्री केदार कश्यप, कोंडागांव में लता उसेंडी व नवीन मार्कंडेय, नारायणपुर में महेश गागड़ा, टेकेश्वर जैन व संजय पांडेय, बस्तर में उप मुख्यमंत्री गृह मंत्री विजय शर्मा व निरंजन सिन्हा, दंतेवाड़ा में श्रीनिवास राव मद्दी व विकास मरकाम, बीजापुर में डॉ. सुभाऊ कश्यप व शिवनारायण पांडेय, बिलासपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय व अमर अग्रवाल, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक व डॉ. जेपी शर्मा, मुंगेली में सौरभ सिह, सक्ती में प्रदेश के मंत्री लखनलाल देवांगन, जांजगीर-चांपा में प्रदेश शिवरतन शर्मा, कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रदेश के मंत्री टंकराम वर्मा व निर्मल सिन्हा, रायगढ़ में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पांडेय, जशपुर में प्रदेश की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, सरगुजा में कृषि मंत्री रामविचार नेताम व चम्पादेवी पावले, सूरजपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल व परमेश्वरी राजवाड़े, बलरामपुर में उद्धेश्वरी पैकरा व अखिलेश सोनी, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू व भैयालाल राजवाड़े और कोरिया में विधायक रामकुमार टोप्पो संगोष्ठी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। पत्रकारवार्ता में प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी अनुराग अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल, प्रदेश प्रवक्ता अमरजीत छाबड़ा, सोशल मीडिया सह संयोजक मितुल कोठारी, विभाजन विभीषिका दिवस आयोजन की सदस्य विश्वदिनी पांडेय और जिला मीडिया सह प्रभारी वंदना राठौड़ की उपस्थिति रही।
रायपुर में मौन जुलूस भी
राजधानी के मेडिकल कॉलेज सभागार में होने वाली संगोष्ठी में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रहेंगे। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश होंगे। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विचारक एवं फिल्म कलाकार मुकेश खन्ना, विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। संगोष्ठी-परिचर्चा के बाद एक मौन जुलूस हाथ में तिरंगा लेकर मेडिकल कॉलेज से प्रारंभ होकर तेलीबांधा मरीन ड्राइव में समाप्त होगा। यहां मुख्यमंत्री श्री साय, शिवप्रकाश एवं मुकेश खन्ना के हाथों एक 10 फीट ऊंची मशाल प्रज्ज्वलित की जाएगी।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today