Big StoryCity

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री वेदराम मनहरे ने किया मीसा बंदियों का सम्मान

खरोरा। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री वेदराम मनहरे के जन्मदिन पर आज मीसा बंदियों का सम्मान किया गया। 1975 में तात्कालीन केन्द्र सरकार व्दारा लगाये गए आपातकाल के दौरान जेल की यातनाएं सहने वाले मीसा बंदियों के सम्मान के लिए खरोरा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। रायपुर ग्रामीण ज़िले में ये पहला अवसर था जिसमें मीसा बंदियों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने, रायपुर ज़िला के अध्यक्ष सुभाष देशपांडे, प्रदेश कार्यालय प्रभारी संतोष शर्मा, लोकतंत्र सेनानी एवं पुर्व विधायक स्व. चैतराम साहू के सुपुत्र राजेश साहू, स्व. जगदीश शर्मा के सुपुत्र सुरज शर्मा एवं पंडित मालूराम शर्मा के सुपुत्र नरेन्द्र शर्मा को शाल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। 


कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि 25 जून की मध्यरात्रि को तात्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने देश पर आपातकाल थोप दिया था। इस दौरान इंदिरा गांधी के इशारों पर कांग्रेस सरकार व्दारा विपक्ष के हमारे नेता मोरारजी देसाई, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, चौधरी चरण सिंह, राज नारायण, राजमाता सिंधिया जैसे कई बड़े नेताओं को गिरफ़्तार कर जेल में डाल दिया गया था। विपक्ष के लाखों लोगों ने कांग्रेस सरकार के इस अत्याचार एवं दमनकारी नीतियों के ख़िलाफ़ आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की बहाली के लिए गिरफ़्तारी दी गईं थीं।

उपासने ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस के फ़ैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी सरकार का आभार जताया।  इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री वेदराम मनहरे ने कहा कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस सरकार के दमनकारी नीतियों का सामना करने वाले मीसा बंदी ही लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं। इन्होंने देश में लोकतंत्र की बहाली के लिए बड़ी क़ुर्बानी दी हैं। इनके कारण ही आज हमारा लोकतंत्र सुरक्षित हैं। इन सेनानियों का सम्मान करना मेरे लिए गौरव की बात हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पुर्व विधायक देवजी भाई पटेल, ज़िला पंचायत सभापति राजू शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिनेष कश्यप, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी, धरसीवा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत वर्मा, विधानसभा मंडल अध्यक्ष भरत सोनी, पंकज शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरज सोनी, डॉ अमीन खान, भरत पंसारी, बृज अग्रवाल, सिताराम यादव, योगेश द्विवेदी, सरपंच संघ अध्यक्ष मिथलेश साहू, सुनील शर्मा, पुर्णेन्द्र नायक, विकास ठाकुर, तुलाराम साहू, अविनाश साहू, पार्षद तोरण ठाकुर, रश्मि वर्मा, कांति भूपेन्द्र सेन, पुर्णेन्द्र पाध्याय, पंचराम यादव, राहुल मरकाम, आयुष वर्मा, टिनूकांत वर्मा, हनुमंत आडील, कान्हा तिवारी मुकेश वर्मा, सुमीत सेन, शंकर कमल, आकाश मनहरे, कुंदन वर्मा, नोबेल देवांगन आदी लोग उपस्थित थे।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button