Big StoryCity

करबला तालाब पर कब्जा के विरोध में उतरे भाजपा पार्षद

रायपुर। राजधानी के स्वामी आत्मानंद वार्ड स्थित ऐतिहासिक करबला तालाब में सौंदर्यीकरण के नाम पर तालाब की जमीन पाटने को लेकर नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों ने स्थल पर प्रदर्शन किया। भाजपा पार्षद दल का कहना है कि करबला तालाब यानी आत्मानंद सरोवर में अवैध निर्माण किया जा रहा है। सौंदर्यीकरण के नाम पर तालाब की जमीन पाटी जा रही है। भाजपा पार्षद दल के विरोध के बाद नगर निगम व स्मार्ट सिटी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और रास्ते पर कंस्ट्रक्शन मटेरियल रखकर रास्ता जाम करने वालों का सामान जब्त किया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button