Big StoryState

भूपेश बोले-बजट में छत्तीसगढ़ को झुनझुना पकड़ा दिया

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट पर प्रतिक्रिया दी है कि मोदी को अपनी सरकार बचानी है, इसलिए बिहार और आंध्र प्रदेश का ज़िक्र बजट में बार-बार हुआ। इन दो राज्यों के लिए खजाना खोल दिया गया, लेकिन शेष देश को उसके हाल पर छोड़ दिया गया। हिमाचल में आई आपदा के एक साल बाद राहत पैकेज की बात हुई, कितनी राहत मिलेगी इसका विवरण बजट में नहीं है। बजट में अन्य राज्यों की तरह ही छत्तीसगढ़ को झुनझुना पकड़ा दिया गया। यह बजट आम लोगों को कोई राहत नहीं देने वाला है और न महंगाई से गरीबों को निजात दिला सकेगा। सबसे बड़ी बात यह कि वे भारत को विश्व शक्ति बनाने की बात करते हैं, लेकिन बजट में इसके लिए कोई प्रयास नहीं दिखता।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button