Entertainment

भूमि की फिल्में फरवरी में ही होती हैं रिलीज



मुंबई। भूमि पेडनेकर का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक है। अभिनेत्री इन दिनों अपनी आगामी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘भक्षक’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अक्सर देखा जाता है कि अभिनेत्री की ज्यादातर फिल्में फरवरी महीने में ही रिलीज होती हैं। वहीं, भूमि की आगामी फिल्म ‘भक्षक’ भी फरवरी के महीने में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस बीच अब अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उनकी फिल्में फरवरी के महीने में ही क्यों रिलीज होती हैं? तो चलिए जानते हैं… भूमि पेडनेकर ने एक बातचीत में कहा, ‘अभिनय की दुनिया में कदम रखने के बाद से ही फरवरी का महीना मेरे लिए सबसे खास रहा है। मेरी पहली फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ फरवरी में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से मुझे बहुत प्रशंसा और सम्मान मिला है।
इस फिल्म ने मुझे इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाई है। तभी से मुझे यह महीना अपनी फिल्मों के रिलीज के लिए भाग्यशाली लगता है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button