Big StoryNational

आरएसएस प्रमुख भागवत की सुरक्षा जेड प्लस से बढ़कर एएसएल, आईबी ने किया था अलर्ट

नई दिल्ली। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। मोहन भागवत को पहले से ही जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। भागवत की सुरक्षा को अब जेड प्लस से बढ़ाकर एडवांस सिक्योरिटी लाइजन कर दिया गया है। बता दें कि मोहन भागवत की सुरक्षा सीआईएसएफ जवानों द्वारा की जाती है। रिपोर्ट के अनुसार, मोहन भागवत की सुरक्षा आईबी के थ्रेट अलर्ट के बाद बढ़ाई गई है। अब नई सिक्योरिटी के बाद सीआईएसएफ की टीम उस स्थान पर पहले से ही मौजूद रहेगी, जहां मोहन भागवत को जाना होगा। मौजूदा समय में उनकी सुरक्षा में 58 कमांडो क्लॉक वाइज तैनात रहते हैं।
तगड़ी सुरक्षा
एडवांस सिक्योरिटी लाइजन (एएसएल) प्रोटोकॉल के बाद अब मोहन भागवत को पीएम मोदी वाली सुरक्षा मिलेगी। अब वो विशेष तौर पर तैयार किए गए हेलिकॉप्टर से ही यात्रा करेंगे। उनके दौरे से पहले उस जगह की समीक्षा होगी और रिहर्सल भी किया जाएगा। नई सिक्योरिटी के बाद सीआईएसएफ की टीम उस स्थान पर पहले से ही मौजूद रहेगी जहां मोहन भागवत को दौरा होगा। उनके ग्रीन सिग्नल के बाद ही मोहन भागवत उस जगह पर जाएंगे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button