gharghoda

बीमा प्रीमियम से जीएसटी हटाने और आयकर में छूट देने सांसद को सौपा ज्ञापन

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। बीमा कर्मचारियों के संगठन बिलासपुर डिवीजन  इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन रायगढ़ इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया को ज्ञापन सौंपा। इसमें एलआईसी के सरकारी इक्विटी में भविष्य में कोई कमी न करने, वन बीमा एवं चिकित्सा बीमा प्रीमियम पर 18% जीएसटी समाप्त करने, बीमा प्रीमियम के माध्यम से बचत को प्रोत्साहित करने के लिए आयकर प्रावधान में विशेष छूट, सामान्य बीमा निगम की चारों सहायक कंपनियों का विलय एवं जीआईसी के कर्मचारियों को एक समान दर से 30% पारिवारिक पेंशन दिए जाने की मांग की।  सांसद राधेश्याम राठिया ने बजट सत्र में मांगों को संसद में उठाने एवं हर प्रकार का सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में एसोसिएशन के इकाई उपाध्यक्ष आर एम बारीक,सचिव प्रवीण तंबोली,कोषाध्यक्ष सुनील मेघमाला,अजय यादव एवं  नरेश बेहरा शामिल रहें।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button