Big StoryNationalState

संसद में धक्का-मुक्की मामले पर बोले अरुण साव – “महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी रहे, और “राहुल गांधी” हिंसा के पुजारी”

रायपुर। लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर संसद परिसर में भाजपा सांसदों के साथ शहजादे राहुल गांधी ने हिंसा का रास्ता अपनाते हुए धक्का-मुक्की की है। इस उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस को उसी की भाषा में जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, गांधी सरनेम लगाने वाले राहुल को यह कृत्य शोभा नहीं देती। महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी रहे, और ये नकली गांधी “राहुल गांधी” हिंसा के पुजारी। श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस चुनावों में लगातार हार से बौखला गई है। कांग्रेस पार्टी भाजपा के विरोध में किसी भी हद में चली गई। इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी हिंसक बयानबाजी में उतर गए है। उप मुख्यमंत्री साव ने संसद धक्का मुक्की मामले में कांग्रेस की छत्तीसगढ़ विधानसभा में उनके खिलाफ की गई नारेबाजी का जवाब उन्हीं की भाषा में देते हुए सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा कि, 70 वर्षों से संविधान से धक्का-मुक्की करने वाले नामदार परिवार के राजकुमार संविधान के मंदिर में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग सांसद को धक्का देकर-खून बहाकर,एक अन्य सांसद को ICU में पहुंचाकर कह रहे..
“मैंने धक्का-मुक्की की है,धक्का मुक्की से यहां कुछ होता नहीं है”
“ये तो सबसे बड़ा सूचक है,
राहुल गांधी हिंसक है”!!


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button