Big StoryEntertainmentNational

अनंत-राधिका प्री वेडिंग: आज पोर्टोफिनो पहुंचेगा कूज, शाम को शहर में घूमेंगे सिर्फ अंबानी के गेस्ट, कांस में लंच करती नजर आईं सारा

मुंबई। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सेकेंड प्री वेडिंग सेरेमनी का आज आखिरी दिन है। शनिवार को तकरीबन 800 मेहमान इटली की पोर्ट सिटी पोर्टोफिनो पहुंचेंगे। यहां शाम 5 बजे से लेकर रात 10:30 बजे तक (भारतीय समयानुसार- रात 8:30 बजे से देर रात 2 बजे तक) रु्र ष्ठह्ररुष्टश्व ङ्कढ्ढञ्ज्र नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रु्र ष्ठह्ररुष्टश्व ङ्कढ्ढञ्ज्र एक इटैलियन शब्द है जिसका हिंदी में मतलब होता है ‘प्यारी जिंदगीÓ। शाम 5 बजे के बाद शहर में घूम सकेंगे सिर्फ अंबानी के मेहमान पोर्टोफिनो में आज शाम 5 बजे के बाद से पूरे शहर में सिर्फ अंबानी परिवार के मेहमानों को ही घूमने की इजाजत दी गई है। सिटी सेंटर पियजेटा के सभी 24 रेस्टोरेंट्स और गिफ्ट्स शॉप सिर्फ अंबानी के मेहमानों के लिए ही खुले रहेंगे।




मेहमानों के लिए जारी किए गए स्पेशल हैंड बैंड
पोर्टोफिनो शहर के मेयर मातियो विकाचावा ने बताया कि मेहमानों को लिए स्पेशल हैंड बैंड जारी किए जाएंगे। इससे ही उन्हें शहर में एंट्री मिलेगी। जबकि शॉप और रेस्टोरेंट ओनर्स के लिए अलग से बैंड जारी किए गए हैं। इस इवेंट के बाद सभी गेस्ट्स फ्लाइट्स के जरिए अपने-अपने डेस्टिनेशन के लिए रवाना हो जाएंगे। पोर्टोफिनो पोर्ट पर हर तरह की बोट, याट, शिप और क्रूज पाए जाते हैं। इतालवी सिंगर आंद्रेया बोसिलेई करेंगे परफ ॉर्म पोर्टोफि नो में शनिवार को मशहूर इतालवी सिंगर आंद्रेया बोसिलेई और वॉयलनिस्ट एनस्तासिया पेतिशैक भी परफॉर्म करेंगे। लोकल लोगों को इस इवेट में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। हालांकि, बड़े-बड़े स्पीकर लगाए जाएंगे जिससे स्थानीय लोग प्रस्तुतियां सुन पाएं। इतालवी सिंगर आंद्रेया बोसिलेई ‘द प्रेयर सॉन्गÓ के लिए गोल्डन ग्लोब जीत चुके हैं।


क्यों खास है पोर्टोफि नो
अनंत-राधिका की इस सेकेंड प्री-वेडिंग का समापन पोर्टोफिनो में होने वाली इस ग्रैंड डिनर पार्टी के साथ होगा। यह शहर खास इसलिए है क्योंकि यह इटली का सबसे अमीर शहर माना जाता है। यहां प्रति व्यक्ति औसत आय लगभग 82 लाख रुपए है। रंगीन पेंट की इमारतों वाला यह पोर्टोफिनो शहर मशहूर अमीर लोगों में चर्चित है। यहां का पोर्ट भी खास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button