Big StoryNationalSports

शबरी कन्या आश्रम में धूमधाम से मनाया गया अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम स्थापना दिवस

रायपुर। वनवासी विकास समिति ने शबरी कन्या आश्रम रोहाणीपुरम रायपुर में धूमधाम से अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम स्थापना दिवस मनाया गया। गुरुवार 26 दिसंबर को वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ रायपुर महानगर द्वारा अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम का स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया गया।



समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत ने की। इस समारोह में विशिष्ट अतिथि ललिता मुर्मू अखिल भारतीय सह महिला प्रमुख वनवासी कल्याण आश्रम एवं प्रबंध निदेशक अविनाश ग्रुप आनंद सिंघानिया उपस्थित रहें। मुख्य वक्ता सोमैया ज़ुलु मार्गदर्शक अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम उपस्थित रहे।

24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता 27 से

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संम्बद्ध संस्था वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित की जा रही 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता 27 से 31 दिसम्बर तक राजधानी रायपुर में होगी। अनुराग जैन सचिव वनवासी विकास समिति ने कहा इस आयोजन की तैयारियां जोरों शोरों से की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button