June 11, 2026

घरघोड़ा में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति द्वारा भव्य श्याम निशान यात्रा का आयोजन

0
घरघोड़ा में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति द्वारा भव्य श्याम निशान यात्रा का आयोजन

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। नगर में इस वर्ष अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के तत्वावधान में भव्य श्याम निशान रथ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में समिति की सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। श्याम निशान यात्रा गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर नया बस स्टैंड तक निकाली गई। यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा मिली। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष पिंकी मित्तल, सचिव मंजू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रश्मि मित्तल सहित सभी सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले लोगों को समिति की ओर से सम्मानित भी किया गया। यात्रा के समापन के पश्चात रात्रि में भोजन प्रसादी की भी व्यवस्था की गई। पूरे नगर में धार्मिक एवं भक्ति का माहौल बना रहा और आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *