Entertainment

‘वेलकम-3’ का हिस्सा बनीं जैकलीन और दिशा

मुंबई। अनिल कपूर और नाना पाटेकर की 2007 में आई फिल्म ‘वेलकम’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन करने में सफल रही थी, जिसके बाद 2015 में इसका सीक्वल ‘वेलकम बैक’ आया था। अब इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त ‘वेलकम 3’ को लेकर चर्चा चल रही है। खबर है कि जैकलीन फर्नांडिस और दिशा पाटनी फिल्म ‘वेलकम 3’ का हिस्सा बन गई हैं। हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। वेलकम 3 के लिए निर्माताओं ने मुख्य अभिनेत्रियों को चुन लिया है और फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जैकलीन फर्नांडिस और दिशा पाटनी ने ‘वेलकम 3’ की मुख्य महिला भूमिका निभाने के लिए साइन किया गया है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button