Big StoryCity

प्रदीप साहू रायपुर दक्षिण विधानसभा से चुनावी मैदान पर, जोगी कांग्रेस से मिला टिकट

जोगी बंगले में बाजे-गाजे और आतिशबाजी के साथ हुआ स्वागत

रायपुर (न्यूज टर्मिनल)। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू को रायपुर दक्षिण विधानसभा से जोगी कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी बनाने से युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जोगी बंगले में ढोल बाजा, आतिशबाजी कर फूल माला से प्रदीप साहू का स्वागत किया गया।



जनसंपर्क के दौरान प्रदीप साहू ने कहा कि दक्षिण विधानसभा की जनता को अब तक ठगने का कम किया। अब आम जनमानस को ठगने नहीं दिया जाएगा। अब युवाओं ने ठाना हैं की 35 साल के काबिज विधायक से आजादी मिलेगी। अजीत जोगी ने छत्तीसगढ़ में आम लोगों के हितों की लड़ाई सड़क पर उतरकर लड़ी थी और युवाओं की आवाज को हमेशा बुलंद करते थे। भाजपा प्रत्याशी और कांग्रेस प्रत्याशी को कड़ी टक्कर देने के लिए अब जोगी कांग्रेस तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button