Big StoryCity

मुख्यमंत्री पुलिस ग्राउंड में करेंगे ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के लिए दिशा निर्देश जारी, स्कूलों में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

रायपुर। जारी गाइडलाइन के अनुसार सीएम भूपेश बघेल 15 अगस्त की सुबह 9 बजे रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण करेंगे। पिछले कुछ वर्षो से कोरोना की वजह से सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हो रहे थे, लेकिन इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला, जनपद व पंचायत स्तर पर झंडोत्तोलन के लिए अलग-अलग निर्देश जारी किए गये हैं। वहीं स्कूलों के लिए भी स्वतंत्रता दिवस बनाने का दिशा निर्देश जारी किया गया है। जिसमें प्रभात फेरी निकालने, स्कूली स्तर पर खेलकूद व सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button