भाजपा धर्मजयगढ़ मंडल की बैठक सम्पन्न, प्रभारी सुनील ठाकुर का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
रायगढ़ (गौरी शंकर गुप्ता)। भारतीय जनता पार्टी मंडल धर्मजयगढ़ की एकदिवसीय बैठक जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान के निर्देश पर सम्पन्न हुई। बैठक में जिला भाजपा द्वारा नियुक्त मंडल प्रभारी सुनील सिंह ठाकुर के प्रथम धर्मजयगढ़ आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में आगामी दिनों में प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर भाजपा की बैठकों के आयोजन को लेकर रणनीति बनाई गई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को बूथ स्तर तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मुख्य वक्ता एवं धर्मजयगढ़ प्रभारी सुनील कुमार ठाकुर ने जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान और जिला कार्यकारिणी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत और एकजुट कर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का विधायक विजयी बनाने के लिए कार्य किया जाएगा।
बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव, जिला कार्यसमिति सदस्य महेश चैना नी, भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू, महामंत्री भोगेश्वर प्रसाद बेहरा, जगदीश सरकार, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार, उपाध्यक्ष जगरनाथ यादव, जिला महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती वीणा विश्वास, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोती लाल बेहरा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शशि पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
